Description
यह किताब आपको पैसे के बारे में फैसले लेना सिखाएगी | आपको इस किताब को पढ़ कर पता चल पायेगा कि पैसा किस तरीके से काम करता हैं और हमारा स्वभाव पैसे को लेकर कैसा होता है | आम तौर पर आप देख सकते हैं कि जो लोग पसे को लेकर चिंतित रहते है या परेशान रहते हैं असल में वे लोग पैसे के स्वभाव को समझ ही नहीं पाते हैं | आप को अगर पैसा कमाना है तो सिर्फ मेहनत करके ही आप पैसा नहीं कमा पाएंगे , आपको पैसे के सवभाव को समझना पड़ेगा तब जाकर आप पैसा कमा सकते हैं, उसे बचा सकते हैं और उसे निवेश कर सकते हैं | हम सब को भगवान् ने एक जैसा ही दिमाग दिया है | चाहे वह अमीर हो या गरीब हर कोई एक जैसा ही दिमाग लिए हुए है | फर्क सिर्फ हमारे सोचने के तरीके से पड़ता है | अगर हम भी अमीरों का सोचने का तरीका अपना कर देखें, तो हमें गरीबी से अमीरी तक जाते हुए ज्यादा देर नहीं लगेगी | यह किताब इन्ही सब तरीकों को समेटे हुए है, अगर आप पैसे के सवभाव को समझना चाहते हैं तो आप को यह किताब एक बार जरूर पढ़नी चाहिए |





The magic of thinking big E-Book (hindi)
Reviews
There are no reviews yet.